फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth arrested with charas, fellow absconding

चरस के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

Sat, 20 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with charas, fellow absconding
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने शनिवार को एक चोर को 1 किलो 100 ग्राम चरस, एक बाइक, 12 मोबाइल, चार पंखे, इनवर्टर, बैटरा व नगदी सहित गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं उसका साथी फरार है।
विज्ञापन

सोनवा पुलिस ने शनिवार को अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने हमराह के साथ उत्तमापुर मोड़ के पास एक बाइक सवार दो लोगों को रोका। पुलिस को देखकर वह भागने लगे तो एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। वहीं दूसरा युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान बाबूराम निवासी डुहरू थाना कोतवाली देहात जिला बहराइच के रूप में हुई। उसने अपने साथी का नाम दद्दन निवासी डूहरू बताया। तलाशी में युवक के पास से एक किलो 100 ग्राम चरस व नकदी मिली। वहीं उसकी निशानदेही पर 12 मोबाइल, चार पंखे, एक इनवर्टर, एक बैटरा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनवा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि बाबूराम के विरुद्ध कोतवाली देहात बहराइच में भी कई मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed