फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth arrested including eight bota teak

आठ बोटा सागौन सहित युवक गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested including eight bota teak
श्रावस्ती। ककरदरी जंगल में जलौनी के नाम पर कीमती लकड़ियां काटकर बेची जा रही हैं। इसका खुलासा करते हुए मल्हीपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जाई जा रही आठ बोटा सागौन बरामद हुई।
विज्ञापन

जिले में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। जिनके द्वारा भिनगा, ककरदरी, सोहेलवा व हरदत्त नगर गिरंट के जंगलों से शीशम साल सागौन व खैर काटा जा रहा है। जिससे जलौनी के नाम पर स्थानीय बाजारों व लोगों के घरों में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं इन महंगी इमारती लकड़ियों के बोटों को महंगे दामों में बेच रहे हैं। पुलिस व वन कर्मियों के पकड़े जाने के भय से इन लकड़ियों की जलौनी बना कर बेच रहे हैं। इसका खुलासा गुरुवार को मल्हीपुर पुलिस ने किया।
विज्ञापन

मल्हीपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हरदत्त नगर गिरंट जंगल में सागौन काट रहे हैं। जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद कर वह गंतव्य की ओर ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनवरिया दीवान स्थित नहर पुलिया के पास पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जिसमें आठ बोटा सागौन लदा हुआ था। पूछताछ पर युवक लकड़ी से संबंधित कोई कागजात न दिखा सका। इस पर पुलिस ने लकड़ी सहित ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम बनवारी गोपालपुर निवासी पवन कुमार उर्फ सोनू यादव के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध पुलिस ने वन अधिनियम से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed