{"_id":"61461c508ebc3e35f95d4588","slug":"young-man-drowned-in-river-due-to-slipping-of-feet-death-srawasti-news-lko5961480136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राजा महल निवासी युवक शनिवार को भाई के साथ मछली पकड़ने बूढ़ी राप्ती नदी के त्रिकुन्नी घाट गया था। जहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गया। मौके पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने लाश को नदी से बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर बनगई के मजरा राजा महल निवासी अजीम (23) पुत्र इब्राहिम शनिवार को अपने बड़ भाई नफीस (32) के साथ मछली मारने राप्ती नदी के ककरदरी स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के त्रिकुन्नी घाट गया था। जहां मछली मारते समय अजीम का पैर अचानक फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में गिर गया। इस दौरान पानी में अधिक सेवार होने की वजह से वह पानी में फंस गया। रफीस ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन अजीम पानी से बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
नफीस की चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे एसएसबी 42वीं वाहिनीं सी कंपनी कोदिया के प्रभारी रितेश चंद्र राय, बीओपी जमुनहा क्षेत्र के एनडीआरएफ टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, मुख्य आरक्षी समीर खान, हरिशंकर, आरक्षी हरिशंकर नागर, रमाकांत, पवार, जितेंद्र, नेपाल सिंह, शिव सागर गोरे ने कड़ी मशक्कत कर शव को नदी से बाहर निकाला। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।