फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   young man died after drowning in a river

Shravasti : दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Wed, 16 Apr 2025 05:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

ककरदरी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
young man died after drowning in a river
मृतक अजीत कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर बुधवार दोस्तो संग नहाने गया युवक अचानक नदी में डूब गया। साथियों ने उसे नदी से निकाल कर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बहेलियन निवासी अजीत कुमार सिंह (22) पुत्र अमर सिंह अपने दोस्त शुभम सिंह, रतन सिंह, जगदंबा, गोविंद, महेश व मोहित के साथ बुधवार को घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान सभी मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर नहाने चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP : सीएम योगी से मिले भरतकुंड के महंत और पुजारी, बोले तीर्थस्थल भरतकुंड का भी हो जीर्णाद्धार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े-  UP: धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर काम करे यूपी सरकार, मायावती ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज


नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अजीत नदी में डूबने लगा। जब तक साथी उसे बचाने का प्रयास करते वह डूब गया। साथियों ने उसे तलाश कर आननफानन सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed