{"_id":"6a252ce2e4f3ec4c7507214d","slug":"young-man-body-found-hanging-from-noose-in-an-orchard-in-shravasti-he-had-left-home-to-cut-fodder-for-cattle-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए निकला था
Sun, 07 Jun 2026 02:05 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:05 PM IST
सार
श्रावस्ती में एक युवक का शव बाग में फंदे से लटका मिला। वह घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए निकला था। लेकिन, वह फिर कभी नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में रविवार सुबह सोनवा थाना क्षेत्र के इटरौली गांव के निकट बाग में एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव में ही मुनेश्वर यादव के घर मजदूरी करके भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
इटरौली गांव निवासी राधे (35) अपने अर्द्ध विछिप्त भाई के साथ रहते थे। वहीं, भरण पोषण के लिए गांव निवासी मुनेश्वर यादव के घर में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह वह मुनेश्वर के घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए खेत गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे।
विज्ञापन
गांव के लोग जब अपने-अपने काम के लिए खेत की ओर गए तो लोगों ने देखा कि मुनेश्वर के बाग में एक गूलर के पेड़ से गमछे के सहारे राधे का शव लटक रहा है। घटना की सूचना चारो तरफ जंगल के आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बिसुनदेव पांडेय, चंदरखा बुजुर्ग पुलिस चौके के प्रभारी रामसजीवन निषाद के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में और कोई व्यक्ति नहीं है। इसलिए चौकीदार दिनेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।