{"_id":"5d2cbe768ebc3e6ce97ea0c9","slug":"y-deaths-in-pneumonia-in-akbarpur-srawasti-news-lko470900111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में निमोनिया से आठ गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में निमोनिया से आठ गोवंशों की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती में अकबरपुर स्थित गोशाला में मरे पड़े गोवंश।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अकबरपुर में संचालित गौशाला में भूख व निमोनिया सोमवार को आठ गोवंशों की मौत हो गई। प्रशासन ने इनका पोस्टमॉर्टम कराया। उधर कुछ मृत गोवंश गोशाला के बगल में स्थित नहर में उतराते भी नजर आए हालांकि इनके बारे में प्रशासन का कहना है कि इनके कान में टैग नहीं लगा है जिससे स्पष्ट है कि यह कि यह गोशाला के नहीं है। आशंका है कि यह कहीं और से बहकर आए हैं। घटना की जानकारी के बाद डीएम व स्थानीय विधायक ने मौके का दौरा किया है।
इकौना के अकबरपुर में गोशाला का संचालन हो रहा है। दो दिन पूर्व इस गोशाला से कुछ दूर स्थित गोपालपुर गोशाला में पानी भर गया था। जिसके चलते वहां से भी कुछ गोवंश इस गौशाला में शिफ्ट किए गए थे। जिसके चलते यहां क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश एकत्र हो गये। सोमवार सुबह अचानक गोवंशों की मौत होने लगी। आनन फानन में चिकित्सकों का दल गौशाला पहुंचा तो। वहां आठ गोवंश पड़े थे।
प्रशासन ने बताया कि आठ गोवंशों की मौत हुई थी जिनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। चिकित्सकों ने आठों गोवंश का पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत का कारण लगातार भीगने से निमोनिया बताया गया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय विधायक रामफेरन पांडे व डीएम ओपी आर्य मौके पर पहुंच गये। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मृत गोवंशो की संख्या कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
उनका कहना है रविवार रात को भी गोवंशों की मौत हुई थी। जिन्हें बगल में बह रही नहर में फेक दिया था। ग्रामीणों ने ऐसे ही कुछ गोवंशों को उतराते लोगों को दिखाया भी। ग्रामीणों का दावा है कि लगभग एक माह से गोशाला में चारे के नाम पर कुछ भी नहीं है। स्थानीय लोग कभी-कभी पुआल आदि दे जाते हें। जिसे खाकर गोवंश जीवित थे। लेकिन एक सप्ताह से बरसात व बाढ़ के कारण उन्हें वह भी नहीं मिल पा रहा था। ऊपर से पानी में सारे जानवर भीग रहे थे। जिसके गोवंशों की मौत हुई हैं।
वहीं मौके पर पहुंचे श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा ने गौशाला में बंद गोवंशों की हालत देख कर अपने पास से 21 हजार की मदद की। ताकि इनके लिए चारे की व्यवस्था की जा सके। एसडीएम का कहना है कि गोशाला में मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौके पर 14 गौवंश जमीन पर बीमार पड़े थे। जिनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
सीडीओ अवनीश राय ने कहा कि गौशाला में आठ गौवंश की मौत हुई है। जिनका पोस्टमार्टम कराया गया है। कुछ गौवंश बीमार है। जिनका इलाज हो रहा है। नहर में जो गौवंश देखे गए हैं। संभवता वह कहीं से बह कर आए हों। वह गौशाला की नहीं हैं। गौशाला के मवेशियों के कान में टैग लगा हुआ है।