{"_id":"615f36758ebc3e623c5876a1","slug":"worship-will-be-done-in-pandals-under-kovid-protocol-srawasti-news-lko5990945116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल के तहत पंडालों में होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल के तहत पंडालों में होगी पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर इस बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी पंडालों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी। इसके साथ ही एक साथ सौ लोगों से अधिक या फिर पंडाल क्षमता के अनुरूप लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी। इसके साथ ही विसर्जन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
नवरात्र को लेकर डीएम टीके शिबु ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों व धार्मिक स्थलों के अंदर परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर एक समय में 100 व्यक्तियों को जाने की अनुमति होगी। पंडाल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जाएगी।
समारोह स्थलों पर शौचालयों में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। आयोजनों के दौरान यातायात कदापि बाधित न हो एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की व्यवस्था कराई जाए। परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले आयोजनों के अतिरिक्त अन्य स्थान पर बिना पूर्वानुमति के नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
43 सेक्टर व तीन जोन में बंटा जिला
त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थानावार 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 03 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को तहसील भिनगा का जोनल मजिस्ट्रेट, एडीएम कमलेश चंद्र को इकौना तहसील का जोनल मजिस्ट्रेट तथा डीएफओ एपी यादव को जमुनहा तहसील का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
बाक्स में-
इन नंबरों पर दें जानकारी
यदि कार्यक्रम के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना एडीएम के मोबाइल नंबर 9454417609 व डीएम के मोबाइल नंबर 9454417538 के साथ उपजिला मजिस्ट्रेट भिनगा 9454416088, उप जिला मजिस्ट्रेट इकौना 9454416089 एवं उप जिला मजिस्ट्रेट जमुनहा 9454418926 के मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।