श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरहवंद कुमार मौर्य के निर्देश पर महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल द्वारा गिलौला क्षेत्र के कटहा, औरैया निधान, भिठौरा व गिलौला बाजार में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा महिलाओं व किशोरियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बाल विवाह न करने, बाल श्रम सहित महिला संबंधी अपराध जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने पुलिस आपातकालीन नंबर व वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108 पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जागरूक करते हुए पंफलेट भी वितरित किया। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने या कहीं आने-जाने पर अंजान व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने को कहा। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। (संवाद)