फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman's body found hanging from Bader under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में बड़ेर से लटकती मिली महिला की लाश

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from Bader under suspicious circumstances
जमुनहा (श्रावस्ती)। बेगमपुर निवासिनी एक महिला की लाश संदिग्ध हालात में शुक्रवार को बड़ेर में बिजली की केबल के सहारे लटकती मिली। मृतका के सौतन की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी अब्बुल हसन की दो बीबियां थीं। जबकि तीन माह पूर्व अब्बुल हसन मेहनत मजदूरी करने मुंबई चला गया था। घर पर उसकी पहली पत्नी राजिया (40) व दूसरी बीबी हासमा ही थी। शुक्रवार देर शाम किसी काम से घर के अंदर छाए टीनशेड में पहुंची हासमा ने देखा कि राजिया की लाश टीनशेड के बड़ेर में बिजली की केबिल के सहारे लटक रही है। जिसे देख हासमा हक्का बक्का रह गई। जिसके द्वारा इसकी जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed