फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman going to tie rakhi to brother dies in accident

भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत

Fri, 16 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman going to tie rakhi to brother dies in accident
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। नत्थापुरवा गांव निवासी एक महिला गुरुवार को अपने समधी के साथ बाइक से राखी बांधने मायके बलरामपुर जा रही थी। बौद्ध परिपथ पर घुघुलपुर के निकट मार्ग पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इससे महिला मोटर साइकिल से गिर गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकौना देहात के मजरा नत्थापुरवा निवासी कटीला (50) पत्नी विश्राम का मायका बलरामपुर के ग्राम चकवा में है। गुरुवार को वह रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए मोटर साइकिल से अपने समधी के साथ जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बौद्ध परिपथ स्थित घुघूलपुर गांव के निकट मार्ग पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इससे कटीला मार्ग पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटीला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में रसोंइयां थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के शव को राखी बांध दी अंतिम विदाई
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़पुरवा निवासी अशोक कुमार (25) पुत्र ओंमकार यादव कुछ माह पूर्व मेहनत मजदूरी करने राजकोट गया था। अशोक ने रक्षाबंधन पर घर आने का अपनी बहन से वादा किया था। बुधवार को राजकोट में करंट की चपेट में आने से अशोक की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों गुरुवार को अशोक का शव लेकर वापस घर लौटे। इस दौरान अशोक की बहन ने राखी बांधकर उसे अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed