फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Bhinga Nagar, fear of murder

भिनगा नगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Bhinga Nagar, fear of murder
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के नई बाजार मुहल्ले में रविवार शाम महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन मौत का कारण छत से गिरना बता रहे हैं, लेकिन महिला के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। एसपी अरविंद कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगर के नई बाजार मुहल्ला निवासी अरुण प्रकाश वर्मा की पत्नी ममता को नाजुक स्थिति में शाम करीब पांच बजे परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिवार के लोग घर चले गए। अस्पताल की सूचना पर एसपी अरविंद कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार के लोग छत से गिरने से महिला की मौत होना बता रहे हैं, लेकिन मृतका के गले व पेट पर नजर आ रहे धारदार हथियार के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस टीम भी घटना स्थल पर मुस्तैद है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में जानकारी के लिए एसपी अरविंद कुमार मौर्य व एएसपी केसी गोस्वामी से संपर्क करने का प्रयास किया गया। दोनों अधिकारियों के नंबर कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed