फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies in road accident

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर बुधवार को इकौना देहात के तेलियनपुरवा के निकट अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम इकौना देहात के मजरा तेलियनपुरवा के निकट बुधवार को एक महिला (35) बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर की ओर पैदल जा रही थी। इसी बीच इकौना से गिलौला की ओर जा रहे वाहन ने महिला को ठोकर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण वह मार्ग पर ही दूर जा गिरी। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी इकौना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा व उपनिरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि महिला करीब 35 वर्ष की है। उसकी शिनाख्त के लिए पूछताछ कराई जा रही है। मृतक महिला ने हरे रंग का सलवार कुर्ता पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed