फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman beaten; FIR registered on SP's orders.

Shravasti News: महिला को पीटा, एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten; FIR registered on SP's orders.
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सहादतनगर निवासी मोहिनी ने तीन महिलाओं पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी द्वारा सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मोहिनी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उन्हें संतान नहीं है। इसी बात पर गांव की पुष्पा देवी, सरोजा देवी और चंद्रकला उन्हें परेशान करती थीं। रविवार दोपहर तीनों महिलाओं ने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। मोहिनी का आरोप है कि थाने में उनकी शिकायत नहीं सुनी गई और मेडिकल टेस्ट भी नहीं हुआ। पुलिस ने पुष्पा देवी, सरोजा देवी और चंद्रकला के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed