{"_id":"5f9d8e358ebc3e9bdf4624e6","slug":"will-be-aware-for-skill-development-srawasti-news-lko5479684108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास के लिए किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास के लिए किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईटीआई व कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट से डीएम व सीडीओ ने एलईडी वैन व सांस्कृतिक दल की संयुक्त टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वैन के माध्यम से जहां लोगों को कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं सांस्कृतिक दल नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा।
कलेक्ट्रेट से एलईडी वैन व सांस्कृतिक दल की संयुक्त टीम को जिलाधिकारी टीके शिबु व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इससे लोगों में कौशल विकास की योजनाओं के प्रति जागरूकता आएगी। जिससे वह रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सतरंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास, मुख्यमंत्री अप्रेन्टिसशिप प्रमोशन स्कीम, जिला कौशल विकास योजना, कौशल पखवाड़ा, अंतर्राष्ट्रीय मानदंड के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आईआईटी कानपुर, आइआइएम लखनऊ, बेसिक शिक्षा विभाग से राज्य सरकार का एमओयू, आरपीएल, प्लेसमेन्ट एजेन्सीज व रोजगार मेले का आयोजन शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने मौजूद प्रशिक्षणार्थियों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह भी दी। कौशल विकास योजना के जिला समन्वयक राम सिंह ने कहा कि डीएम से प्राप्त निर्देश के अनुसार निर्धारित स्थलों जोखवा बाजार, बदला, नासिरगंज तथा हरदत्तनगर गिरंट में एक दिवसीय कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, आईटीआई जमुनहा के प्रधानाचार्य मनीष, कौशल विकास के जिला प्रबंधक अरविन्द कुमार चौरसिया सहित आईटीआई के सभी अनुदेशक, कर्मचारी व छात्र छात्राऐं मौजूद रहे।