फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Wife's killer arrested

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife's killer arrested
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। पंजाब राज्य के लुधियाना में पत्नी के साथ रहकर मजदूरी कर रहे युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी जनपद स्थित घर भाग आया। मंगलवार को आरोपी अपनी पुत्री को लेने ससुराल पहुंच गया। जहां विवाद के बाद साले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया नरायन निवासी मंगल प्रसाद ने पुत्री का विवाह गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कोट मुबारकपुर निवासी विनोद कुमार के साथ किया था। विनोद के एक पुत्री भी है। विनोद कामकाज के सिलसिले में पुत्री को अपनी ससुराल में छोड़ पत्नी के साथ पंजाब राज्य के लुधियाना शहर गया था। वहां पर विनोद ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घर भाग आया था।
विज्ञापन

लुधियाना के मोतीपुर थाना पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से मोतीपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार रात विनोद अपनी पुत्री को वापस घर लाने के लिए इमलिया नरायन गांव पहुंचा। जहां उसका ससुरालीजनों से पत्नी के बारे में पूछताछ करने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विनोद फिर से बुधवार को इमलिया नरायन गांव पहुंच गया। जहां उसने पत्नी की तरह ससुरालीजनों की हत्या करने की धमकी दी। इस पर ससुराल वालों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा राजकुमार पांडेय ने बताया कि लुधियाना पुलिस को बुलाया गया है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed