फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   When exposed in Basti, the net was spread in Shravasti

Shravasti News: बस्ती में हुआ बेनकाब तो श्रावस्ती में फैलाया जाल

Fri, 04 Apr 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 04 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
When exposed in Basti, the net was spread in Shravasti
इकौना के अढ़आपुर में पकड़ी गई नकली यूरिया।
आशुतोष पाठक
विज्ञापन


इकौना (श्रावस्ती)। जालसाजों के लिए तराई की धरती मुफीद साबित हो रही है। यहां नकली नोट, फर्जी आधार व आय, जाति तथा निवास प्रमाणपत्र बनाने का पहले ही खुलासा हो चुका है। इसमें अब वाहनों में पड़ने वाला नकली यूरिया फ्ल्यूड बनाने का कारखाना भी शामिल हो गया है।

यह कारखाना लगाने वाला बस्ती जिला निवासी अरविंद तिवारी पहले वहीं यह काम करता था। केस दर्ज होने व ठिकाना न रहने के बाद उसने श्रावस्ती में अपना जाल फैलाया। यहां वह गांव निवासी विजय, बलरामपुर के सहदुल्ला नगर के जोगिया निवासी सोनू, इकौना नगर के बेचूबाबा निवासी इरशाद व मकान मालिक के पुत्र गुड्डू को अपने जाल में फंसाकर नकली यूरिया फ्ल्यूड का कारोबार करने लगा। इसे वह मंडल के जिलों में बेच रहा था।
विज्ञापन


मामले में डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अनुमति के बाद जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा ने इकौना थाने में बलरामपुर के हरैया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ अरविंद तिवारी को नामजद करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed