फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Wheat procurement will start from April 1 at 36 purchasing centers

36 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद

Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1 at 36 purchasing centers
श्रावस्ती। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए 36 क्रय केंद्रों को स्थापित किया गया है। जहां एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ होगी। इसके लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से सीधे गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जा सके। इसके लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 36 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसमें भिनगा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में खाद्य विभाग द्वारा भिनगा नगर, पीसीएफ के साधन सहकारी समिति अकबरपुर, नौबस्ता, सलारपुर, यूपीएसएस द्वारा शाहपुरकला, परसा डेहरिया एवं तिलकपुर तथा भारतीय खाद्य निगत द्वारा तिलकपुर में केंद्र बनाया गया है। सिरसिया विकास क्षेत्र में खाद्य विभाग द्वारा दुर्गापुर केपी, पीसीएफ द्वारा साधन सहकारी समिति भरथाकला, लक्ष्मणपुर बाजार, वीरपुर, बनकटवा जुड़पनिया व सिरसिया, यूपीएसएस द्वारा परसोहना में गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र के जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत नासिरगंज व मिर्जापुर में खाद्य विभाग, पीसीएफ द्वारा साधन सहकारी समिति लालबोझा, जमुनहा भवनियापुर, सहकारी संघ मल्हीपुर, गौसपुर, कथरामाफी, लक्ष्मणपुर सेमरनिया एवं इमलिया करनपुर में गेहूं खरीद की जाएगी। वहीं गिलौला विकास क्षेत्र में खाद्य विभाग द्वारा नेवरिया, पीसीएफ द्वारा साधन सहकारी समिति गुजरवारा, हुसैनपुर खुरूहरी, धुसवा, इकौना तहसील क्षेत्र के गिलौला विकास खंड अंतर्गत पचदेवरी माफी में खाद्य विभाग, पीसीएएफ द्वारा कटार, पैक्स रामगढ़ी, प्रहलादा एवं परेवपुर को केंद्र बनाया गया है। वहीं इकौना विकास क्षेत्र के कल्याणपुर में खाद्य विभाग, साधन सहकारी समिति सेमगढ़ा व इकौना के किसान सेवा सहकारी समिति के माध्यम से गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed