फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Welcome to SP Mandate Yatra reached Shravasti

श्रावस्ती पहुंची सपा जनादेश यात्रा का स्वागत

Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Welcome to SP Mandate Yatra reached Shravasti
जनादेश यात्रा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा शनिवार श्रावस्ती के भिनगा पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने एक निजी अपार्टमेंट में यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज व रमाशंकर राजभर ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा।
विज्ञापन

जनादेश यात्रा के साथ आए पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज व राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान इंद्रजीत सरोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए समाजवादी की जनादेश यात्रा शुरू की गई है। इसके तहत भ्रमण जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर आए राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि इस सरकार में युवा, किसान सब परेशान हैं। लेकिन आने वाली सपा की सरकार एक नया एजेंडा लेकर आएगी। जिसमें सुनिश्चित रोजगार, किसानों को उपज का उचित मूल्य सहित अन्य मुद्दे शामिल होंगे। यह सब कुछ इस जनादेश यात्रा के माध्यम से आप लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ता अब यह बातें गांव-गांव जाकर एक-एक व्यक्ति को बताएं। इस जनादेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनसंवाद करना ही है। यह यात्रा 28 दिनों की है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादव, जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा, हाजी मोहम्मद रमजान, असलम रायनी, अभिषे मिश्र मुन्ना सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed