फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Welcome to BJP Yuva Morcha Awadh Region President

भाजपा युवा मोर्चा अवध क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत

Mon, 26 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Welcome to BJP Yuva Morcha Awadh Region President
श्रावस्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में भी उनका स्वागत किया गया। जहां मौजूद पदाधिकारियों ने गौरीसुत गजानन की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल रविवार को पहली बार श्रावस्ती पहुंचे। जिनका बलरामपुर बॉर्डर पर रूद्र त्रिपाठी द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कटरा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के यहां भोजन किया। उसके बाद उनका काफिला इकौना, सेमरी से होकर भिनगा नगर होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज युवाओं के लिए रोजगार व नए उद्योग लगाने की दिशा में अपार संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। आज युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद न सिर्फ अपना उद्योग लगा सकता है बल्कि सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर कार्य करता है। वर्तमान समय कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर युवा मोर्चा का कार्यकर्ता टीकाकरण केन्द्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर लागों की मदद कर रहा है। साथ ही गांवों में जाकर न सिर्फ लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। बल्कि लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर रहा है। युवा मोर्चा का कोई भी कार्यकर्ता देश व देशवासियों की सेवा के लिए न भी रुकता है और न ही थकता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम कश्यप, अभिषेक पांडे, कीर्तिवर्धन तिवारी, सत्यार्थ तिवारी आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed