फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Weather's mercury softened due to heavy rain

झमाझम बारिश से नरम पड़ा मौसम का पारा

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Weather's mercury softened due to heavy rain
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम का मिजाज भी ठंडा हो गया। बरसात के कारण न सिर्फ खेतों में लगी फसलों को जीवन दान मिला। बल्कि जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में विगत दो दिनों से मौसम पूरी तरह सामान्य था। इस बीच मंगलवार सुबह अचानक आसमान पर घने काले बादल छा गए। इसके साथ चली तेज पछुआ हवा के बीच झमाझम बरसात हुई। करीब एक घंटे तक हुई इस बरसात व तेज हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह से सामान्य हो गया। वहीं इस बरसात के कारण खेतों में लगी मेंथा, गन्ना, व जायद सहित सब्जियों की फसलें व आम को फायदा मिला। झमाझम बरसात ने मौसम का मिजाज भी ठंडा कर दिया।
विज्ञापन

तेज बरसात के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके कारण लोगों की दुश्वारी भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा से तार पर गिरा पेड, बत्ती गुल
तेज हवा के कारण जमुनहा के विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के तिवारी गांव फीडर की लाइन पर हरदत्त नगर गिरन्ट के राजपुतिया गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर तार के ऊपर गिर गया। इसके चलते फीडर पर पड़ने वाले गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बरसात व तेज हवाओं के कारण करीब चार घंटे तक सिरसिया, लक्ष्मनपुर, मछरिहिवा, भंगहा सहित कई अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम पूरी तरह सामान्य हो गया। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने मशक्कत कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बहाल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed