{"_id":"68506a86b253e7430805609c","slug":"weather-is-pleasant-due-to-rain-mountain-streams-are-overflowing-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112048-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बारिश से मौसम सुहाना, उफनाए पहाड़ी नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बारिश से मौसम सुहाना, उफनाए पहाड़ी नाले
Tue, 17 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सिरसिया क्षेत्र में उफान पर भैंसाही पहाड़ी नाला।
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज रविवार देररात अचानक बदल गया जो अगले दिन भी जारी रहा। सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसात हुई। सिरसिया क्षेत्र में खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। इस दौरान तेज हवाओं से जहां ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई वहीं भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।
जिले में विगत कई दिनों से चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार रात अचानक मौसम बदल गया। शाम को जहां जमुनहा क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। वहीं रात में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बरसात के कारण मौसम सुहाना हो गया। इस बीच सिरसिया क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हुई बरसात के कारण खेत व खलिहान पानी से लबालब हो गए। ऐसे में जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाला था वह धान की नर्सरी डालने में जुट गए। रविवार हुई बरसात ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बरसात के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बाधित हुई आपूर्ति दोपहर बाद बहाल हुई।
अचानक बढ़ा पहाड़ी नालों का जलस्तर
नेपाल सहित सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात के बाद पहाड़ी नाले उफान पर आ गए। इससे पहाड़ी नालों के किनारे बसे गांव के लोगों की धड़कन तेज हो गई। हालांकि दोपहर के करीब बरसात थमने के बाद एक बार पुन: पहाड़ी नालों का जलस्तर सामान्य हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।