{"_id":"645938d85919012ff207cdde","slug":"water-supply-stalled-in-jamunha-market-for-seven-days-srawasti-news-c-13-1-223385-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जमुनहा बाजार में सात दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जमुनहा बाजार में सात दिन से जलापूर्ति ठप
Mon, 08 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 08 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा भवनियापुर में बनी पानी की टंकी जिसकी ठप है जलापूर्ति
दस मजरों की 12 हजार की आबादी झेल रही पानी संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तकनीकी खराबी के कारण जमुनहा भवनियापुर में स्थापित पानी की टंकी से पेयजल की सप्लाई विगत एक सप्ताह से बाधित है। इससे जमुनहा बाजार सहित 10 मजरों की करीब 12 हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। इसके बावजूद अब तक जलापूर्ति बहाल कराने की पहल नहीं की गई।
जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो चुका है। ऐसे में लोगों की पानी पर निर्भरता है। वहीं इसके विपरीत जमुनहा के भवनियापुर में बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति एक सप्ताह पूर्व तकनीकी खराबी के कारण ठप हो गई थी। इसके चलते जमुनहा बाजार, पुलिस चौकी सहित जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा गांव, द्वारिका गांव, विधायक पुरवा, भवनियापुर, फत्तेपुर, रानीपुरवा, पच्छू पुरवा व साई पुरवा की जलापूर्ति बाधित है।
वहीं, पाइप लाइन में खराबी के कारण विगत एक वर्ष से कांशीराम पुरवा में जलापूर्ति ठप है। ऐसे में भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रियासत खां, गुड्डू हज्जाम, जल्ले हज्जाम, मुनीर, भूरे, लल्लन आदि ने डीएम नेहा प्रकाश से हस्तक्षेप कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।