{"_id":"5f3f956d8ebc3e3cdc16821f","slug":"wall-erected-even-after-sdm-ban-srawasti-news-lko535997479","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की रोक के बाद भी बनवाई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की रोक के बाद भी बनवाई दीवार
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परसोहना के मजरा मध्यनगरा में एक दबंग पुलिस व तहसील प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। दबंग की ओर से कुछ दिन पूर्व सार्वजनिक मार्ग पर कटीले तार लगाकर कब्जा कर लिया गया था। इसे हटाने के लिए एसडीएम जमुनहा ने मल्हीपुर पुलिस को निर्देश दिया था। इसके बाद भी दबंग ने रास्ते की भूमि पर अब दीवार खड़ी कर ली है।
शासन की ओर से सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद दबंग कब्जा हटाना तो दूर उस पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। इसका प्रमाण जमुनहा क्षेत्र के ग्राम परसोहना के मजरा मध्यनगरा में देखने को मिला। जहां ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 638 रकबा 0.227 हेक्टेयर सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज है।
इस भूमि पर पूर्व प्रधान राम छबीले की ओर से 2013 में तालाब की खोदाई करवाई गई थी। वही तालाब की उत्तरी पटरी पर शिवदीन के घर से ओमकार के घर होते हुए मुख्य सड़क तक मिट्टी पटाई का कार्य करवाया गया था। करीब तीन मीटर चौड़ी इस सड़क पर शिवदीन के घर से मुख्य सड़क तक 75 मीटर खड़ंजा भी लगाया गया था। वहीं 75 मीटर खड़ंजा लगना शेष रह गया था।
विज्ञापन
इस मार्ग से गांव के लोग का आना जाना होता है। वही तालाब के पटरी पर गांव के ही एक दबंग की ओर से कटीले तार लगा कर कब्जा कर लिया गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने मल्हीपुर पुलिस को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद दबंग की ओर से अब वहां पक्की दीवार बनाई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के मना करने के बावजूद दबंग की ओर से दीवार का निर्माण कराना जारी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने डीएम टीके शिबू व एसपी अनूप सिंह से हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रुकवाने व सार्वजनिक मार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की है।