{"_id":"621a6f4edd77b976787206d2","slug":"voting-will-be-held-at-493-polling-stations-today-amid-tight-security-srawasti-news-lko6195545139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज 493 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज 493 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 493 मतदान केंद्र व 907 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 8,08,133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं इन बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जिले में आज होने वाले मतदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए गैर जिलों से 214 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 1719 आरक्षी व प्रधान आरक्षी, 1433 होमगार्ड के जवान, तीस कंपनी सीएपीएफ , एक कंपनी पीएसी प्राप्त हुई है। इसके साथ ही देखा जाए तो कुल मतदान केंद्रों के अनुसार 83 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 1321 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, दो महिला मतदान केंद्र, दो परदानशीन बूथ पर 10 महिला आरक्षी तैनात होंगी। इसके साथ ही 1514 होमगार्ड, 251 अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगायी गई है। इसके साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम व एसपी की एक मोबाइल टीम बनाई गई है। जिसमें एक उपनिरीक्षक, 11 आरक्षी व डेढ़ सेक्सन पीएसी बल लगाया गया है।
एडीएम व एएसपी की मोबाइल टीम में एक उपनिरीक्षक, 09 आरक्षी, चार होमगार्ड व डेढ़ सेक्सन पीएसी, तीन एसडीएम व सीओ की मोबाइल टीम में 03 उपनिरीक्षक, 12 आरक्षी, छह होमगार्ड, तीन सेक्सन पीएसी, 13 जोनल पुलिस अधिकारी की मोबाइल टीम में 13 निरीक्षक, 52 आरक्षी, 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट की मोबाइल टीम में एक एक आरक्षी व एक एक होमगार्ड, 64 सेक्टर पुलिस अधिकारी मोबाइल टीम में 64 उप निरीक्षक, 256 आरक्षी, सात थाना मोबाइल टीम में 07 उपनिरीक्षक, 21 आरक्षी, चार प्रेक्षकों की सुरक्षा में चार उपनिरीक्षक, 16 आरक्षी, 23 प्रत्याशी के सुरक्षा में 46 आरक्षी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बैरियर, अंतरजनपदीय बैरियर, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 22 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम, एक डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक टीम, 09 सेक्शन, थाना रिजर्व पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक टीम को लगाया गया है। वहीं इवीएम सुरक्षा में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फायर स्टेशन मतदान के दिन हाई अलर्ट पर रहेंगे। किसी भी समस्या की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेंगे। सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों व बीट आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो भ्रमणशील रहकर अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखेंगे।