फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voting for the post of Legislative Council member today

विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान आज

Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Voting for the post of Legislative Council member today
एमएलसी चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर राजनैतिक प्रतिधियों के साथ बैठक करते एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बहराइच श्रावस्ती विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 983 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के सभी मतदाता सदर तहसील भिनगा में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र ने कहा कि बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन का मतदान 09 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। इसके लिए पांच मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के बाद सील मतपेटिकाएं ठाकुर हुकुम सिंह महाविद्यालय बहराइच में जमा की जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत जमुनहा के सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक सभागार जमुनहा में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष व सभासद तथा जिला पंचायत के सदस्य तहसील भवन भिनगा सभाकक्ष में मतदान करेंगे। क्षेत्र पंचायत सिरसिया के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी ब्लॉक भवन सिरसिया, क्षेत्र पंचायत गिलौला के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी ब्लॉक भवन गिलौला व क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत इकौना के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी व सभासद ब्लॉक भवन इकौना सभाकक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज होन वाले मतदान में जिले में कुल 511 पुरुष मतदाता एवं 472 महिला मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या 983 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग व निरक्षर ले सकते सहायक
एमएलसी चुनाव में दिव्यांग या निरक्षर मतदाताओं को मतपत्र पर मत दर्ज करने के प्रयोजन के लिए किसी साथी की सहायता लेने की अनुमति दी जाएगी। निरक्षरता, अंधेपन या किसी अन्य शारीरिक अशक्तता के कारण कोई मतदाता मतपत्र पर अभ्यर्थियों के नाम को पढ़ने या बिना सहायता के अपना मत दर्ज करने में असमर्थ है तो उस मतदाता को मतदान कोष्ठ में कम से कम 18 वर्ष की आयु के किसी भी व्यक्ति को अपने साथ लेे जाने की अनुमति होगी। लेकिन किसी व्यक्ति को एक ही दिवस को किसी मतदान केंद्र में एक से अधिक निर्वाचक के साथी के रूप में कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। सहायक दर्ज किए गए मत को गुप्त रखेगा। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा।

कंट्रोल रूम स्थापित, दे सकते हैं सूचना
आज होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9532902576 है। जो 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके प्रभारी अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन को बनाया गया है।
ब्लॉकवार मतदाताओं की स्थिति
ब्लॉक पुरुष महिला कुल
जमुनहा 106 97 203
सिरसिया 94 99 193
गिलौला 91 98 189
इकौना 116 85 201
हरिहरपुररानी 105 92 197
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed