फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voter revision work will start from one

एक से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण कार्य

Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voter revision work will start from one
श्रावस्ती। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य एक से तीस नवंबर के मध्य होगा। इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान दिव्यांग व महिलाओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। ताकि जेंडर संतुलन बना रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिले में तेजी से चल रही है। मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान दावा व आपत्ति ली जाएंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। इस बारे में और अधिक सूचना देते हुए एडीएम कमलेश चंद्र बताते हैं कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए 90 सुपरवाइजर व 902 बीएलओ की तैनाती जिले में की गई है। सभी बीएलओ को जेंडर रेशियो तथा ईपी रेशियो मानक के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में जेंडर रेशियो का मानक 875 के सापेक्ष विधानसभा भिनगा में 86 व विधानसभा श्रावस्ती में 875 के सापेक्ष 880 है। जिले का जेंडर रेशियो 875 के सापेक्ष 871 है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7,79,655 मतदाता है, जिसमें 3,78,888 पुरुष व 4,00,767 महिला हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल एजेंट एक बार में 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फॉर्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कर सकेंगे। बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मतदाता सूची जन सामान्य को निशुल्क दिखाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर पर्याप्त संख्या में फॉर्म 6, 6ए, 7, 8 एवं 8क उपलब्ध कराया जाएगा। फार्म 6 प्राप्त करते समय निर्धारित प्रारूप पर प्राप्ति रसीद अवश्य दी जाएगी। बैठक के दौरान रमन सिंह, हनुमान प्रसाद, यशोदा नन्दन शर्मा, राजकुमार ओझा, दीनानाथ वर्मा, शीबू राईनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed