फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voted in veil for strong democracy

मजबूत लोकतंत्र के लिए घूंघट की ओट में दिया वोट

Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Voted in veil for strong democracy
घूंघट की ओट में मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची महिलाएं - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मजबूत लोकतंत्र के लिए रविवार हुए मतदान में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ चढ़ कर देखी गई। कई बूथों पर नई नवेली दुल्हनें घूंघट में दिखाई दीं। जबकि कई बूथों पर महिलाओं का ही दबदबा दिखाई दिया। औसतन सभी बूथों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ चढ़ कर देखी गई।
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो व योग्य व्यक्ति ही चुनकर सदन तक जाए। इस महापर्व पर महिलाओं की भागीदारी रविवार को मतदान के दिन मजबूती से देखने को मिली। थारू जनजाति बाहुल्य गांव मोतीपुर कला में तो दोपहर तक बनाए गए दोनों बूथों पर महिलाओं का ही दबदबा था। इन बूथों पर लगभग 200-200 महिलाएं कतारबद्ध दिखाई दीं। जबकि भिनगा नगर में जूनियर हाईस्कूल आदर्श मतदान केंद्र व प्राथमिक विद्यालय में भी महिलाओं का दबदबा रहा। इसी प्रकार लक्ष्मनपुर बाजार, मदारगढ़ सहित श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के कटरा, बरगदहा, भवनियापुर में भी दोपहर तक पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की कतार ज्यादा मजबूत दिखाई दी।
विज्ञापन

इस उत्साह के बारे में इकौना के जगत जीत इंटर कॉलेज में मतदान कर लौट रहीं संध्या सोनी व साधना सोनी ने कहा कि अब घर बैठने का समय नहीं रहा। वह भी अपनी जिम्मेदारी समझती हैं। जबकि इसी विधानसभा के मध्य नगर में घूंघट के साए में मतदान कर लौट रही दो महिलाओं ने मतदान की सही अपना परिचय पत्र दिखाते हुए कहा कि संस्कार कर्तव्य में बाधा नहीं हैं। ऐसे ही इकौना देहात में देखने को मिला। यहां घूंघट में दो महिलाएं बच्चा गोद में लिए थीं। जबकि एक बच्चा उनके साथ पैदल चल रहा था। इनका भी कहना था कि पारिवारिक जिम्मेदारी अलग है। देश के प्रति जिम्मेदारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed