फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Viral fever patients increased in Arogya Mela

Shravasti News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 18 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 18 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased in Arogya Mela
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। त्वचा रोग, मधुमेह और डायरिया से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन



पीएचसी तिलकपुर में 19 मरीजों का इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल की मौजूदगी में 19 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें बुखार के नौ, त्वचा रोग के पांच, शारीरिक कमजोरी के दो और अन्य बीमारियों के तीन मरीज शामिल रहे। वहीं, पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील ने 42 मरीजों का इलाज किया। इनमें बुखार के पांच, खांसी के छह, त्वचा रोग के 14 और अन्य बीमारियों के 13 मरीज पहुंचे। सभी को जांच के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


हरदत्तनगर गिरंट में बुखार के 14 मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में चिकित्साधिकारी डॉ. सालिम मसूद ने 51 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि मौसमजनित बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। इनमें बुखार के सर्वाधिक 14 मरीज शामिल रहे। मेले में फार्मासिस्ट राजू खान और एलटी अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परवलिया में डायरिया के 10 मरीज पहुंचे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलिया में चिकित्सक मुजाहिद रजा ने 80 मरीजों का इलाज किया। इनमें त्वचा रोग के 14, डायरिया के 10, मधुमेह के सात और बीपी के पांच मरीज शामिल रहे। इसके अलावा पांच गर्भवती महिलाएं भी जांच कराने पहुंचीं। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की सेहत जांचकर बीमारी के अनुसार दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed