{"_id":"5feb56918ebc3e433b757fde","slug":"vinay-becomes-district-president-of-primary-teachers-association-srawasti-news-lko557222776","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने विनय
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक सोमवार शाम जूनियर हाईस्कूल भिनगा में हुई। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान आम सहमति से विनय कुमार पांडेय को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष इकौना रहे विनय कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष चुना।
वहीं गिलौला ब्लॉक अध्यक्ष रहे सत्य प्रकाश वर्मा को जिलामंत्री, सिरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रहे सुनील दत्त शुक्ल को जिला कोषाध्यक्ष व जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष रहे वीरेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री हरिहरपुररानी अंकित श्रीवास्तव को जिला संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित किया।
विज्ञापन
निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पद की गरिमा तथा संगठन के प्रति निस्वार्थ भावना से कार्य करने तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान एवं अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई।
शिक्षकों ने जिले को प्रेरक जिला बनाने की कार्ययोजना पर विचार विमर्श भी किया। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, हरीश कुमार, श्रवण सिंह, गंगाराम यादव, अनवर खान, देवेंदु त्रिपाठी, विनय चौरसिया, अनूप वर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, रामपाल वर्मा, नईम अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।