फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Village guards honored for doing better work in elections

चुनाव में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित हुए ग्राम प्रहरी

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Village guards honored for doing better work in elections
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का रविवार को पुलिस अधीक्षक ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख व परिसर की सफाई व्यवस्था जांची। वहीं विवेचकों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने रविवार को भिनगा कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, हेल्प डेस्क आदि की जांच की। जहां उनके द्वारा अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना व लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कोतवाली में नियुक्त विवेचकों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथा शीघ्र निस्तारित करने, वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार करने तथा समय से चार्जशीट न्यायालय भेजने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को स्टाफ के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याएं सुनने तथा सक्षम अधिकारियों से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ बीट कर्मचारियों द्वारा बीट सूचना दर्ज कराने तथा बीट सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभी बीट प्रभारी व कर्मचारियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने व उनका निराकरण करने को कहा। थाने पर आने वाली शिकायत को नोट कर त्वरित निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय व उठने-बैठने के स्थानों की जांच कर उसे स्वच्छ रखने को कहा। साथ ही विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्राम प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अतुल चौबे, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक रमेश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed