फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vikas Bhavan will be changed

बदला-बदला नजर आएगा विकास भवन

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bhavan will be changed
श्रावस्ती। विकास भवन का नजारा जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। दीवारें जल्द ही रंगीन तस्वीरों से सज जाएंगी। भवन के अंदर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तो बाहर की दीवारों पर फिल्म शोले के गब्बर सिंह समेत तमाम डॉयलाग विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

विकास भवन के सोलह विभागों की दीवारें अब तक सूनी थीं। कुछ कार्यालय तो ऐसे थे, जिनमें वर्षों से रंगाई पुताई ही नहीं हुई थी। वहीं विकास भवन में कौन सा विभाग कहां है यह खोजना भी आसान नहीं था। अब जल्द ही यह सारी समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी। विकास भवन की दीवारें योजनाओं के प्रचार प्रसार से सजी नजर आएंगी। दूर से ही कौन सा विभाग कहां है, नजर आ जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ ने विकास भवन के सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद विकास भवन को सोलह सेक्टर में बांटा गया। एक-एक सेक्टर की जिम्मेदारी उसी सेक्टर में स्थित विभाग को सौंपी गई। वह विभाग संचालित योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्रियों को कलात्मक रूप से दीवारों पर उकेरेंगे। जिससे आम लोगों को वहां पहुंचते ही पता लग जाए कि विभाग द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। यही नहीं आंतरिक भाग के साथ साथ विकास भवन की बाह्य दीवारों का भी आवंटन विभागों को किया गया है। ताकि बाहरी दीवारें भी विभागीय योजनाओं से आच्छादित हो। इस दौरान विभाग आम लोगों को योजनाओं को आकर्षित करने के लिए अपने तरीके से पेंटिंग बनवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रम रोजगार, स्वत: रोजगार, सीएमओ, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खाद्य एवं औषधि प्रसादन, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, भूमि संरक्षण व जिला श्रम प्रवर्तन विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि विकास भवन परिसर में आने पर लोगों को सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी मिले। इसी लिए यह निर्णय लिया गया है कि गरीबी उन्मूलन व स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार की वॉलपेंटिंग कराई जाएगी। जल्द ही विकास भवन बदला नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed