फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vigilance increased on the border, people and vehicles are being checked

Shravasti News: सीमा पर बढ़ी चौकसी, लोगों व वाहनों की हो रही जांच

Fri, 12 Jan 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 12 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on the border, people and vehicles are being checked
सीमा पर वाहनों की जांच करती एसएसबी व पुलिस
श्रावस्ती। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं, इंडो नेपाल सीमा पर स्थानीय पुलिस एसएसबी के जवानों के साथ लगातार गस्त कर रही है। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अयोध्या में मकर संक्रांति से शुरू हो रहे श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजनों को लेकर जिले के अंदर व सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान जहां नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गस्त कर अराजक तत्वों की निगरानी में लगी है। वहीं, सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा से सटे मल्हीपुर व सिरसिया थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस की ओर से ग्राम सुरक्षा समितियों व ग्राम प्रहरियों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं, स्थानीय पुलिस एसएसबी जवानों के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त गस्त को अंजाम दे रही है। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले राहगीरों से आवागमन का कारण पूछा जा रहा है। उनके पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। साथ ही सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के कागजात सहित वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है। इस दौरान लोगों को अनावश्यक सीमा क्षेत्र में आने-जाने से परहेज करने की नसीहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed