{"_id":"681cfe4eca573fe2ef029e47","slug":"vigilance-increased-on-the-border-in-shravasti-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111125-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: श्रावस्ती में सीमा पर बढ़ी चाैकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: श्रावस्ती में सीमा पर बढ़ी चाैकसी
Fri, 09 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 09 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेपाल सीमा पर आने जाने वालों की जांच करती एसएसबी।
श्रावस्ती। भारत पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए इंडो नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले सभी पारंपरिक मार्गों के साथ ही जंगल व नदी मार्ग सहित पगडंडियों पर निगरानी तेज कर दी गई है।
जिले की करीब 62 किलोमीटर खुली सीमा नेपाल से सटी हुई है। इन सीमा क्षेत्रों में राप्ती नदी सहित कई पहाड़ी नाले व जंगल भी पड़ते हैं। ऐसे में अब जब भारत पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तब सीमा क्षेत्र में सतर्कता भी और बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां स्थानीय पुलिस नेपाल जाने वाले सभी पारंपरिक रास्तों पर एसएसबी के साथ सघन जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों सहित पगडंडियों से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी कोदिया कंपनी के प्रभारी निरीक्षक युकर तारों के नेतृत्व में जमुनहा बीओपी के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने जवानों के साथ नो मेंस लैंड राप्ती नदी के पिलर संख्या 645 से लेकर 641/1 तक पगडंडियों से बेलरी बॉर्डर तक पेट्रोलिंग की। साथ ही आने-जाने वालों के बाइक के कागजात, आई कार्ड, सामान की जांच करने के साथ ही उनके आने जाने का कारण भी पूछा।