फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vedic rituals along with studies, state award to the teacher

Shravasti News: पढ़ाई के साथ ही वैदिक संस्कार, शिक्षक को राज्य पुरस्कार

Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vedic rituals along with studies, state award to the teacher
श्रावस्ती। शिक्षण कार्य में कान्वेंट सी पढ़ाई के साथ ही बच्चों को वैदिक संस्कार सिखाने वाले गिलौला के प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा के शिक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्कूल कैंपस में पढ़ाई के साथ ही कई तरह के अन्य अनुभव प्रयोग से गिलौला के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 212 बच्चों का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन


राज्य पुरस्कार के लिए चुने गए प्रधान शिक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने अपनी इस उपलब्धी से जिले का नाम रोशन किया है। उनकी तैनाती गिलौला के प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा में वर्ष 2014 में हुई थी। उस समय स्कूल की स्थिति काफी जर्जर थी। पढ़ाई लिखाई ठीक न होने से स्कूल में बच्चों का नामांकन भी नाम मात्र का था। प्रधान शिक्षक त्रिपाठी ने धीरे धीरे अपनी मेहनत व अभिनव सोच से मिशन कायाकल्प के माध्यम से स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। जन सहयोग के माध्यम से स्कूल में हुए बदलाव के बाद अब यहां दो कक्षों में स्मार्ट क्लास भी है।
विज्ञापन

अब विद्यालय के बच्चे अंग्रेजी बोलने के साथ ही कंप्यूटर का संचालन भी पूरी कुशलता के साथ करते हैं। स्कूल का पूरा माहौल ही बदला नजर आता है। शिक्षक आनंद के इसी कार्य को देखते हुए वर्ष 2021 में प्रधान शिक्षक को एससीईआरटी ने मेरा स्कूल मेरी पहचान का राज्य पुरस्कार भी दिया था। मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन भी इस स्कूल को कई बार सम्मानित कर चुके हैं। इस वर्ष यहां के प्रधान शिक्षक डा आंनद त्रिपाठी को शिक्षकों को मिलने वाला राज्य पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed