फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vaccination can only protect against covid

टीकाकरण ही कोविड से कर सकता बचाव

Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Vaccination can only protect against covid
श्रावस्ती। कोविड से बचाव तभी संभव है जब सभी लोग टीकाकरण कराएं। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य विकल्प नहीं है। इसके साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें। यह जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम टीके शिबु ने दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में अब तक कुल 4500 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। जिनमें से अब तक 4,465 ठीक हो चुके हैं। इस दौरान कुल 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन यह राहत भरी खबर है कि जिले में अब कोविड-19 के ऐक्टिव केस शून्य हैं। जबकि जिले में अब तक आरटीपीसीआर से 23,8046, एंटीजेन टेस्ट किट से 258152, ट्रूनॉट मशीन से 1127 जांचें कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया है कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से ही आज जिले में कोविड संक्रमण के एक भी मरीज नहीं हैं। आम लोगों में जागरूकता हो इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले में 4500 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं, जिनके सापेक्ष 59661 लोगों की कांन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed