{"_id":"60198d4f8ebc3e2d913a9a5c","slug":"up-board-s-practical-examinations-from-today-srawasti-news-lko5628739111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो रही हैं। 12 फरवरी तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एक तरफ जहां परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, दूसरी तरफ विद्यालयों की प्रयोगशालाएं भी चुस्त-दुरुस्त कर ली गईं हैं। जिससे प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए।
गिलौला के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में इंटर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी पूरी है। भौतिक विज्ञान के शिक्षक पंकज श्रीवास्तव व रसायन विज्ञान के शिक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि यहां कुल 175 छात्र-छात्राओं का प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 10 से 15 बच्चों की टोली बनाकर प्रैक्टिकल कराया जा रहा है।
वहीं, विद्यार्थी सूरज मिश्र, दीक्षा पाठक व अनुपम पाठक ने अपनी प्रयोगात्मक फाइल दिखाते हुए बताया कि वे प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं जमुनहा स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज में 160 छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसी तरह भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिर गंज, सेठ प्रभु दास इंटर कॉलेज नासिरगंज, चौधरी महाजन लाल इंटर कॉलेज बीरगंज, आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज गिरंट, सरदार पटेल प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज हरबंशपुर जब्दी में भी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थी पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि परीक्षाएं कभी भी हों हम पूरी तरह से तैयार हैं।