फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   up board exam

उर्दू व कश्मीरी की परीक्षा में नदारद रहे 51 परीक्षार्थी

Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
up board exam
श्रावस्ती। जिले में संचालित माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू व कश्मीरी तथा इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा कराई गई। इसमें 51 विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। परीक्षा के दौरान डीएम व डीआईओएस ने केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 333 के सापेक्ष केवल 305 परीक्षार्थी ही शामिल हुए जबकि 28 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान केंद्र से नदारद रहे। वहीं हाईस्कूल कश्मीरी की परीक्षा के दौरान पंजीकृत एकमात्र परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहा। इसी पाली में इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 100 के सापेक्ष 78 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 22 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने बाबा जबदहा इंटर कॉलेज व बाबा राजेंद्र दास जनजातीय इंटर कॉलेज मसहाला परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्यिक भूगोल की परीक्षा कराई गई। इस दौरान जिलाधिकारी यशू रूस्तगी ने गिलौला के काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी कक्षों में जाकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही नकल विहीन व शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरे का मुआयना किया जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट कामरान अहमद सहायक अभियंता जल निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed