{"_id":"6817bd3a6650dbcbb50c2c9c","slug":"two-youths-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111042-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसों में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसों में दो युवक घायल
Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा/सिरसिया (श्रावस्ती)। जमुनहा और सिरसिया क्षेत्र में हुए हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम गंगाभागड़ निवासी अनुज (26) रविवार को बाइक से नवाबगंज के ग्राम भंगहर शादी का न्योता बांटने गए थे। लौटते समय दर्वेश गांव के निकट सामने से आ रहे एक बाइक ने अनुज की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से चला गया। वहीं, सिरसिया क्षेत्र के ग्राम शेखवनिया निवासी सुनील वर्मा (35) रविवार को किसी काम से सिरसिया बाजार आए थे। लौटते समय कलकलवा मोड़ के निकट वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और मार्ग किनारे गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। वहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। (संवाद)