फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two youths arrested with 300 pills and a bullet

नशे की 300 गोली व तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 300 pills and a bullet
श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से मंगलवार रात अपराधियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन मॉडर्न पुलिस श्रावस्ती ने बौद्ध परिपथ से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नशे की 300 गोली, एक देशी तमंचा व दो चोरी के मोबाइल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नवीन मॉडर्न पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली स्थित नवीन मॉडर्न थाना पुलिस मंगलवार रात गश्त पर निकली थी। इस दौरान उसे बौद्ध परिपथ पर दो लोग आते दिखे। जिन्हें रोकने पर दोनों भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनकी पहचान बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर स्थित संतोषी माता मंदिर निवासी आफताब उर्फ गुड्डू व अंसार उर्फ रिंकू पुत्रगण इकबाल अहमद उर्फ राजू के रूप में हुई। जिनके कब्जे से पुलिस ने 300 नशे की गोली, एक बारह बोर देशी तमंचा, कारतूस व चोरी की दो मोबाइल बरामद हुई। गिरफ्तार दोनों भाईयों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed