{"_id":"64aef0b4ea175e1b7a03eba6","slug":"two-wheeler-drivers-are-not-taking-lessons-from-accidents-srawasti-news-c-104-1-slko1050-397-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसों से सबक नहीं ले रहे दोपहिया वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसों से सबक नहीं ले रहे दोपहिया वाहन चालक
Wed, 12 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शायद ही कोई ऐसा सप्ताह बीता हो जब सड़क हादसों में कोई मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल न हुआ हो। वहीं कोई ऐसा पखवाड़ा ऐसा नहीं रहा जब मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत न हुई हो। वाहनों की अधिक गति, क्षमता से अधिक सवारी और बगैर हेलमेट वाहन चलाना ही हादसाें का कारण रहा है। इसके बावजूद लोग इन हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
एक तरफ जहां किशोर व किशोरियां बगैर लाइसेंस वाहन चला रहे हैं। नियम तोड़ने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। इसके बावजूद न तो इनके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है न नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, एएसपी प्रवीण कुमार यादव बताते हैं कि यातायात नियमों का उल्लंधन करने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी थाना चौकी व यातायात प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।