{"_id":"63ea83d4e09f7667850375ba","slug":"two-thugs-arrested-in-the-guise-of-a-monk-utensils-and-pistol-recovered-srawasti-news-c-13-1-86824-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: साधु के वेश में दो ठग गिरफ्तार, बर्तन व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: साधु के वेश में दो ठग गिरफ्तार, बर्तन व तमंचा बरामद
Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में ऐसे ठगों का जाल फैला हुआ है जो भेष बदल कर लोगों के साथ छल करते हैं। इसकी शिकायत के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को धरपकड़ के लिए लगाया था। टीम ने सोनवा पुलिस के सहयोग से रविवार शाम दो ठगों को गिरफ्तार किया। साधु भेष धारण कर ठगी करने वाले इन दोनों शातिरों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित बर्तन भी बरामद किए। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ठेगरहना निवासी ओंकारनाथ ने 23 जनवरी को एसपी प्राची सिंह से मिल कर शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि उसका एक भाई सत्य प्रकाश कई वर्ष से गायब है। 15 दिसम्बर को तीन साधु वेषधारी उसके घर आए थे। एक साधु ने खुद को पीड़ित का भाई बताते हुए कहा कि वह मां कालेश्वर मंदिर उज्जैन में गुरुदीक्षा लेकर रह रहा है। उसे 989 महात्माओं को भोजन करा कर वापस घर लाने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। साथ ही भंडारा न होने पर उसे बंगाल भेज देने की बात कही थी। इस पर पीड़ित ने उसे बहराइच जाकर ढाई लाख रुपये दिए थे। लेकिन उज्जैन जाने पर न तो उससे मुलाकात हुई और न ही उसका फोन चालू मिला। इस पर एसपी के निर्देश पर सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसका खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच टीम व सोनवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बहराइच के ग्राम सिंघाई के मजरा जोगीपुरवा निवासी मेराज व इसी गांव के टेपरी निवासी याकूब के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने पीतल व फूल के 12 बर्तन, तीन हजार रुपये नकद, एक 315 बोर देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गिलौला थाने में जालसाजी सहित कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। संवाद