{"_id":"62c7237aba7aeb30371e20b8","slug":"two-smugglers-caught-with-urea-srawasti-news-lko6386027184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्करों को यूरिया के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तस्करों को यूरिया के साथ दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी जवानों ने दो तस्करों को पिकअप पर लदी यूरिया के साथ धर दबोचा। इसके बाद दोनों को कस्टम आफिस बहराइच के हवाले कर दिया।
सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा की सीमा चौकी हाकिम पुरवा के पास से होकर कुछ तस्कर पिकअप पर लादकर 52 बोरी यूरिया नेपाल ले जा रहे थे। बीते दिन इसकी सूचना मुखबिर द्वारा कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी को दी गई। इस पर कमांडेंट ने सीमा चौकी हाकिमपुरवा के प्रभारी को जवानों के साथ पिलर संख्या 633 /4 के पास नाकेबंदी करने को कहा।
मौके पर पहुंचे जवानों ने भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर जा रही पिकअप व एक बाइक रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप में 52 बोरी यूरिया मिली। इस दौरान जवानों ने वाहन सवार विद्याराम वर्मा निवासी असनहरिया व प्रेम गुप्ता निवासी घुड़दौलिया को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को वाहन सहित कस्टम कार्यालय बहराइच के सुपुर्द कर दिया।