फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two road accidents Shravasti bike riders died due collision between school van unknown vehicle

Shravasti: दो सड़क हादसे, स्कूल वैन और अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत, किशोरी घायल

Tue, 10 Jun 2025 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

श्रावस्ती में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक किशोरी घायल हो गई। जिले के बौद्ध परिपथ पर एक स्कूल बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई व बहन जख्मी हो गई।

विज्ञापन
Two road accidents Shravasti bike riders died due collision between school van unknown vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर भट्ठे के निकट मंगलवार को बहराइच की तरफ जा रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार भाई की मौत हो गई। वहीं बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी घटना मोहनीपुर पयागपुर मार्ग स्थित पन्ना खजुरार के निकट हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी इकौना लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- अब बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव और मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा
विज्ञापन


बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम जोकहा निवासी दीपक (18) पुत्र रामगोपाल अपनी बहन सरोज (15) के साथ किसी रिश्तेदारी में गया था। वहां से मंगलवार भाई बहन बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दीपक बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना क्षेत्र के मोहनीपुर के निकट भट्ठे के पास पहुंचा। तभी बहराइच की ओर जा रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण बाइक सहित भाई बहन मार्ग किनारे खेत में जा गिरे। इस दौरान हेलमेट न लगाए होने के कारण दीपक व सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्कूल बस चालक सहित उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सरोज को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: आप सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत

वहीं दूसरी घटना में बहराइच के पयागपुर क्षेत्र के पंडित पुरवा चैसार निवासी राम निवास (21) पुत्र चेतराम दिल्ली में रहता था। मंगलवार को वह निजी बस से घर लौट रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर तिराहे पर बस से उतरने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर मोहनीपुर पयागपुर मार्ग स्थित विशेश्वरगंज क्षेत्र के पन्ना खजुरार गांव के निकट पहुंचा। तभी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल रामनिवास को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार राम निवास ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

मार्ग दुर्घटना में दो घायल

सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग पर सोमवार देर शाम परानपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। घटना में ठेला लेकर वापस घर लौट रहा सोनवा क्षेत्र के चिचड़ी गांव निवासी महेश कुमार सोनी पुत्र रामकुमार सोनी व बाइक सवार क्षेत्र के ही ग्राम गिलौली निवासी अमित कुमार (26) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed