{"_id":"5fd4e9998ebc3e3f7e5d369a","slug":"two-people-were-found-positive-in-shravasti-five-became-healthy-srawasti-news-lko5544940127","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में दो लोग मिले पॉजिटिव, पांच हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में दो लोग मिले पॉजिटिव, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1230 पहुंच गई है। वहीं पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1189 पहुंच गई। जबकि 17 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय 24 मरीज एक्टिव हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें हरिहरपुररानी के भंगहा बाजार निवासी एक व सिसवा निवासी एक लोग शामिल हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले में पांच लोग कोरोना से मुक्त भी हुए।
इनमें जमुनहा बाजार निवासी एक, हरिहरपुररानी के माहनीपुरवा निवासी एक, सेमरी अकबरपुर निवासी एक व इकौना के सरवनतारा निवासी एक व मिश्रौलिया निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 171029 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें से 169807 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1230 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 17 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल 24 एक्टिव मरीज हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।