{"_id":"5ff1fcd98ebc3e3e8205dc6c","slug":"two-people-met-corona-positive-srawasti-news-lko557993764","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 1300 पहुंच गई है। वहीं, दो व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। इसके साथ ही ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 1252 पहुंच गई। जबकि 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें हरिहरपुररानी के ग्राम मछरिहिवा के मजरा भरथा गुलहरिया निवासी एक व सिरसिया के जोखवा बाजार के मजरा कोयलहवा निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही दो लोग कोरोना मुक्त भी हुए। इनमें जमुनहा के रामपुर जब्दी निवासी एक व डिलवा निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 1,96,036 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,94,916 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
कुल 1300 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 30 एक्टिव केस हैं। जिले में इकौना में 01 कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।