{"_id":"5f5f99e88ebc3e99d53a4c1d","slug":"two-people-infected-in-shravasti-11-became-healthy-srawasti-news-lko540141258","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 11 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 11 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति सोमवार को राहत भरी रही। जांच रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही 11 लोग स्वस्थ हो गए।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार का दिन राहत भरा रहा। जांच रिपोर्ट में मात्र दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें इकौना नगर के मोहल्ला चौक में एक व हरिहरपुररानी के सेमरी चौराहा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं जिले के ग्यारह लोग स्वस्थ हुए।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सावधानी ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।