फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two killed in vehicle collision

वाहनों की टक्कर से दो की गई जान

Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two killed in vehicle collision
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर रविवार रात मलावा के निकट सड़क पा कर रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसे सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी रात गिलौला थाना क्षेत्र के ही बौद्ध परिपथ पर मिर्चिहा गांव के निकट पंजाब से मजदूरी कर वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसकी लाश सुबह देख राहगीरों ने परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के मलावां निवासी कृपाराम जिमीदार (60) पुत्र बालक राम रविवार को साइकिल से गिलौला बाजार आया था। जहां से देर शाम वापस घर लौट रहा था। जैसे ही कृपाराम साइकिल लेकर अपने गांव के निकट पहुंचा। तभी सड़क पार करते समय बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें कृपाराम साइकिल सहित मार्ग पर ही दूर जा गिरा। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पीछा कर ट्रक चालक को दबोच लिया। जिसे गिलौला पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कृपाराम को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के ही मिर्चिहा गांव निवासी पंच (28) पुत्र सहजराम पंजाब के अमृतसर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां से रविवार को वह वापस अपने घर लौट रहा था। पंच बौद्ध परिपथ स्थित गांव के मोड़ पर उतरा था। इसके बाद उसे किसी अज्ञात वाहन ने मलावा सरयू नहर पुल के पास रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी लाश सुबह मार्ग पर पड़ी मिली। जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। दोनों ही घटनाओं की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed