फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two inter-district smugglers arrested with 2300 grams of charas

2300 ग्राम चरस के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two inter-district smugglers arrested with 2300 grams of charas
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2300 ग्राम नेपाली चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

नेपाल से चरस की तस्करी कर उसे अन्य जिलों में ले जाया जा रहा है। इस कार्य में गैर जिलों के तस्कर भी शामिल हैं। जिनके द्वारा स्थानीय लोगों की मिलीभगत से नेपाली चरस की तस्करी की जा रही है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी को इसक खुलासा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुखबिर को लगाया गया था। बुधवार शाम प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग नेपाल से चरस लेकर भिनगा की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें नेपाल की तरफ से दो लोग आते दिखे। जिन्हें रोकने पर वह जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। जिनकी पहचान गोंडा जिले के थाना धानेपुर अंतर्गत ग्राम रमगढ़वा निवासी देवराज पुत्र जगदीश व धानेपुर थाना क्षेत्र के ही बदलूपुरवा निवासी आकाश उर्फ बुड्ढे पुत्र रामू के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस ने देवराज के कब्जे से 1200 ग्राम व आकाश के कब्जे से 1100 ग्राम नेपाली चरस बरामद की। जिनके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed