फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two infected in Shravasti, 10 became healthy

श्रावस्ती में मिले दो संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ

Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two infected in Shravasti, 10 became healthy
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही दस लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 63 रह गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती व लोगों की जागरूकता से जिले में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने लगा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में इकौेना के झाझर विदुहनी व भगवानपुर बनकट में एक एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। इन दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं आसपास के 200 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शनिवार को दस लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें भिनगा के शिवाजी पुरम में दो, इकौना बाजर में दो व सिरसिया बाजार के छह लोग शामिल हैं। जिले में कुल पाजिटिव मिले 849 में से 775 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 63 रह गई है। विभाग का मानना है कि यदि लोग इसी तरह कोरोना के प्रति गंभीर बने रहे तो श्रावस्ती जल्द ही कोरोना से मुक्त हो सकता है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में कोरोना से संक्रमित लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

ऐसे में आवश्यक है कि लोग थोड़ा और एहतियात बरतें। जिससे जिले को कोरोना मुक्त बनाया जा सके। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का पालन करना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed