फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two children died by drowning in the river

Shravasti News: नदी में डूबकर दो बालकों की मौत

Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two children died by drowning in the river
नदी के किनारे जुटी भीड़।- स्रोत: ग्रामीण
इकौना। इकौना क्षेत्र के ग्राम जगरावल गढ़ी निवासी दो बालक रविवार को राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम जंगरावलगढ़ी निवासी पूर्व प्रधान पुत्तीलाल यादव के पौत्र सूरज (11) व अखिलेश (12) रविवार को गांव के निकट से बह रही राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। इस पर दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे।

दोनों की आवाज सुनकर आसपास के चरवाहों ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीण व परिजनों मौके पर पहुंच गए। लोगों ने राप्ती नदी में कूद कर सूरज को बाहर निकाल लिया, लेकिन अखिलेश का पता नहीं चला। घरवालों ने सूरज को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इकौना पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से अखिलेश की तलाश में लग गई, देर शाम उसका भी शव मिल गया।

----
गांव घूमने आया था अखिलेश
इकौना बाइपास निवासी राजेश यादव एसएसबी में तैनात हैं। वह छुट्टी में वह अपने घर आए हैं। रविवार को वह अपने बेटे अखिलेश के साथ जगरावल गढ़ी स्थित अपने पुश्तैनी मकान को देखने के लिए आए थे। यहीं पर उनके भाई घनश्याम का पुत्र सूरज, अखिलेश को साथ लेकर राप्ती नदी में नहाने के लिए चला गया था। तभी यह घटना हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed